[ad_1]

Sahil and Nikki
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निक्की यादव हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान जब साहिल ने साल 2020 में निक्की से शादी का खुलासा किया तो पुलिस सक्रिय हो गई। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम शुक्रवार रात को ही ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 स्थित आर्य समाज मंदिर पहुंच गई। यहां से पुलिस ने साहिल और निक्की की शादी का सर्टिफिकेट बरामद कर लिया है।
दोनों ने शादी 2020 में की थी और किसी तीसरे व्यक्ति ने इसकी गवाही दी थी। यह पर्सन साहिल का दोस्त बताया जा रहा है। पुलिस ने मंदिर की सीसीटीवी खंगाली है और मंदिर के पुजारी से भी पूछताछ की है।
दूसरी तरफ पुलिस ने गिरफ्तार पांचों आरोपियों को शुक्रवार रात 10:00 बजे कोर्ट में पेश किया, जहां पांचों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनको साहिल की पहली शादी के बारे में पता था, लेकिन रिश्तेदारी में बदनामी के डर से वह चुप रहे।
[ad_2]
Source link