[ad_1]

Delhi Chennai Garib Rath train
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से चेन्नई सेंट्रल जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस में देर रात बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद राजस्थान के धौलपुर जंक्शन पर ट्रेन को रोका गया। फिलहाल ट्रेन में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा। सीओ सिटी सुरेश सांखला सहित कई थानों की पुलिस ट्रेन में तलाशी अभियान चला रही है।
आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी सर्च अभियान में शामिल है। धौलपुर जंक्शन पर गरीब रथ एक्सप्रेस लंबे समय से रुकी है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन की ओर से एडीएम और एसडीएम मौके पर पहुंचे।
[ad_2]
Source link