Home Breaking News Dog Attack: हैदराबाद में सड़क पर टहलते पांच साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों ने बोला हमला, नोच-नोचकर ले ली जान

Dog Attack: हैदराबाद में सड़क पर टहलते पांच साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों ने बोला हमला, नोच-नोचकर ले ली जान

0
Dog Attack: हैदराबाद में सड़क पर टहलते पांच साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों ने बोला हमला, नोच-नोचकर ले ली जान

[ad_1]

हैदराबाद में बच्चे पर आवारा कुत्तों का हमला

हैदराबाद में बच्चे पर आवारा कुत्तों का हमला
– फोटो : Social Media

विस्तार

हैदराबाद में रविवार को आवारा कुत्तों के एक झुंड ने एक पांच साल के बच्चे को घेर लिया और उसे नोच-नोच कर मार डाला। अंबरपेट में उस परिसर के एक सीसीटीवी कैमरे में घटना के दिल दहलाने वाले दृश्य कैद हो गए, जहां लड़के के पिता सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे। बच्चा प्रदीप अपने पिता के साथ काम पर गया था जब उस पर हमला किया गया। वीडियो में बच्चा अकेला चलता नजर आ रहा है। तभी तीन कुत्ते बच्चे की ओर बढ़ते हुए आते हैं और उसे घेर लेते हैं। घबराया हुआ लड़का भागने की कोशिश करता है, लेकिन कुत्ते उसके पास आ जाते हैं और उसे जमीन पर धकेल देते हैं।

फिर वे उसके कपड़े खींचने लगते हैं  और इस दौरान बच्चा मुक्त होने के लिए संघर्ष करता है। जब भी वह उठने की कोशिश करता, कुत्ते उस पर हमला कर उसे नीचे गिरा देते। जल्द ही, सभी कुत्ते पूरी तरह से उस पर हावी हो गए और उसे काट लिया। तीन छोटे कुत्ते दिखाई देते हैं और बड़े कुत्ते बच्चे को काटते रहते हैं और उसे एक कोने में खींच कर ले जाते हैं। तस्वीरों से लग रहा है कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

इस दिल दहला देने वाली घटना ने फिर से आवारा कुत्तों के खतरे को सामने ला दिया है, कई लोग सोशल मीडिया पर बच्चे पर हमले के दृश्य साझा कर रहे हैं और अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह घटना गुजरात के सूरत में आवारा कुत्तों के हमले के बाद एक चार साल के बच्चे की मौत के करीब दो हफ्ते बाद हुई है। इससे पहले, जनवरी में, बिहार के आरा में एक आवारा कुत्ते के काटने के बाद 80 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here