[ad_1]

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।
– फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपने आवास पर तेलंगाना के नेताओं के साथ मंगलवार को एक समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी रणनीति तैयार करने पर चर्चा होगी। भाजपा के एक शीर्ष सूत्र ने यह जानकारी दी है। सूत्र के मुताबिक, बैठक में तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय कुमार, राज्य प्रभारी तरुण चुग और तेलंगाना भाजपा के अन्य नेता मौजूद रहेंगे।
इस साल तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में पार्टी ने अपनी तैयारियों के लिए जोर लगा दिया है। भाजपा लोगों को जोड़ने और जमीनी स्तर तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए ‘प्रजा गोशा, भाजपा भरोसा’ और ‘प्रजा संग्राम यात्रा’ जैसे कई कार्यक्रम चला रही है और इन अभियानों के माध्यम से पार्टी को जनता से बड़े पैमाने पर सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिल रही है। सूत्र के मुताबिक, बैठक में पार्टी इस बात पर चर्चा करेगी कि बूथ स्तर पर पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए।
बंडी संजय कुमार के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में 11,000 जनसभा संपर्क कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश में जल्द ही अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा क्योंकि मार्च के पहले हफ्ते में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। लेकिन पार्टी के एक अन्य सूत्र ने बताया कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।
[ad_2]
Source link