[ad_1]
विस्तार
टेक दिग्गज एप्पल की सप्लायर कंपनी फॉक्सलिंक के आंध्र प्रदेश के तिरुपति में स्थित विनिर्माण संयंत्र में सोमवार को भीषण आग लग गई, जिसके कारण उत्पादन रोक दिया गया है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने कहा कि जिंकलामिट्टा गांव में संयंत्र में काम कर रहे करीब 750 लोग आग लगने के फौरन बाद बाहर निकलने में सफल रहे। फॉक्सलिंक कंपनी एप्पल के लिए केबल की आपूर्ति करती है।
अधिकारियों ने बताया कि संयंत्र में रखे फाइबर, शीट और स्पंज के कारण आग तेजी से फैली और पूरी संयंत्र को अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
[ad_2]
Source link