Home Sports एक्सीडेंट के बाद धमाका करने को तैयार हो रहे ऋषभ पंत, सबसे पहले करने जा रहे एक काम

एक्सीडेंट के बाद धमाका करने को तैयार हो रहे ऋषभ पंत, सबसे पहले करने जा रहे एक काम

0
एक्सीडेंट के बाद धमाका करने को तैयार हो रहे ऋषभ पंत, सबसे पहले करने जा रहे एक काम

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऋषभ पंत ने दिया हेल्थ अपडेट.
जल्द ठीक होने की कर रहे उम्मीद.

नई दिल्ली: क्रिकेटर ऋषभ पंत पिछले वर्ष सड़क दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हो गए थे. वह अब अपनी चोट से उबर रहे है. हाल में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी एक तस्वीर भी साझा की थी. एक्सीडेंट के करीब 2 महीने बाद उन्होंने एक इंटरव्यू दिया और अपनी फिटनेस पर खुलकर बात कही. उन्होंने बताया कि वह जल्द ही वापसी की उम्मीद कर रहे है.

आईएएनएस पर इंटरव्यू के दौरान ऋषभ पंत ने कहा, मैं अब पहले से बहुत अच्छा हूं. मैं बहुत जल्दी ठीक हो रहा हूं यह सब भगवान की कृपा और मेडिकल टीम की वजह से हो पाया है. मैं जल्द ही पूरी तरह फिट हो जाऊंगा. यह सफर मेरे लिए काफी कठिन था. मैनें इतने दिनों में कई सर्जरी कराई है. अब मैं अपने जीवन का आनंद पूरी तरह से लेना चाहता हूं. हर दिन कुछ नया पाने के लिए कड़ी मेहनत करना चाहता हूं.”

बहन की दोस्त पर आया भारतीय दिग्गज का दिल, पहली मुलाकात में ही हुआ प्यार, फिर कर ली शादी

पंत ने आगे कहा,” खास कर मेरे एक्सीडेंट के बाद मुझे ब्रश करने में भी काफी अच्छा महसूस होता है. और सूरज की रोशनी के नीचे खड़े रहना काफी अच्छा लगता है. मैं क्रिकेट को काफी मिस कर रहा हूं. मैं अब अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश कर रहा हूं.”

” isDesktop=”true” id=”5462015″ >

दिग्गज ने मैदान में कहा कुछ ऐसा, लग गया 3 मैचों का बैन, भारत ने दे दी दौरा रद्द करने की धमकी

आईपीएल 2023 की शुरुआत से पहले पंत ने दिल्ली कैपिटल के फैंस को संदेश देते हुए कहा, “मैं खुश और बेहद आभारी हूं कि मेरे आसपास इतने सारे फैंस हैं. मेरे फैंस के लिए मेरा यह संदेश होगा कि टीम इंडिया और दिल्ली कैपिटल्स का सपोर्ट करते रहें. हमें अपना प्यार भेजते रहें. मैं बहुत जल्द ही आप सबको खुश करने के लिए वापस आऊंगा.”

Tags: Indian Cricketer, Rishabh Pant, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here