[ad_1]
IND vs AUS 3rd Test Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा मैच 1 मार्च से इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि भारत में बल्लेबाजी करने के लिए एकाग्रता और धैर्य की जरूरत होती है और बुधवार से यहां होने वाले तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में उनकी टीम इसी रणनीति के अनुसार बल्लेबाजी करेगी. नियमित कप्तान पैट कमिंस के अपनी मां के बीमार हो जाने के कारण स्वदेश लौट जाने से स्मिथ इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे. वह इससे पहले 2016-17 में भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान भी थे.
[ad_2]
Source link