Home Breaking News SC: ‘आवाज नीचे करें या मेरी कोर्ट से निकल जाएं’, SCBA अध्यक्ष को चीफ जस्टिस ने लगाई फटकार; जानें पूरा मामला

SC: ‘आवाज नीचे करें या मेरी कोर्ट से निकल जाएं’, SCBA अध्यक्ष को चीफ जस्टिस ने लगाई फटकार; जानें पूरा मामला

0
SC: ‘आवाज नीचे करें या मेरी कोर्ट से निकल जाएं’, SCBA अध्यक्ष को चीफ जस्टिस ने लगाई फटकार; जानें पूरा मामला

[ad_1]

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (फाइल फोटो)

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (फाइल फोटो)
– फोटो : PTI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास कुमार के बीच जमकर बहस हुई। दोनों के बीच विवाद की वजह वकीलों के चैंबर के लिए होने वाले जमीन आवंटन से जुड़ा मामला है। दरअसल, एससीबीए अध्यक्ष ने चीफ जस्टिस, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच के सामने इस मामले को मेंशन करने की मांग की थी। उन्होंने अपील की कि वह पिछले छह महीनों से इस मामले की लिस्टिंग कराने में सफल नहीं हो पाए हैं। हालांकि, उनकी इस अपील पर सीजेआई नाराज हो गए। उन्होंने एससीबीए प्रमुख से पूछा कि क्या एक भी दिन सुप्रीम कोर्ट की बेंच खाली बैठी रही है?

क्या थी विकास कुमार की मांग?

विकास कुमार ने सीजेआई की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने कहा, “अप्पू घर की जमीन का मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने SCBA की याचिका पर आया और बार को इस मामले में बेमन से सिर्फ एक ब्लॉक मुहैया कराया गया। इस जमीन पर निर्माण पूर्व चीफ जस्टिस एनवी रमण के कार्यकाल में शुरू होना था। पिछले छह महीने से हम इस मामले को लिस्ट कराने में भी कामयाब नहीं हो पाए हैं। मुझे एक साधारण याचिकाकर्ता के तौर पर ही मान लें।”

क्या बोले चीफ जस्टिस चंद्रचूड़?

इस पर सीजेआई ने कहा, “आप इस तरह से जमीन की मांग नहीं कर सकते। आप हमें बताइए, किस दिन हम पूरी तरह से खाली बैठे हों।” इस पर बार अध्यक्ष ने कहा, “मैं यह नहीं कह रहा कि आप लोग खाली बैठते हैं। मैं सिर्फ अपना मामला लिस्ट कराने की कोशिश कर रहा हूं। अगर यह नहीं होता, तो मुझे इस मामले को लॉर्डशिप के घर तक ले जाना होगा। मैं नहीं चाहता कि बार को इस तरह से लिया जाए।”



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here