[ad_1]

Imran Khan
– फोटो : ANI (File)
विस्तार
पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान गुरुवार को एक बार फिर पूर्व सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा पर निशाना साधा। खान ने कहा कि पाकिस्तानी लोग ‘सत्ता परिवर्तन की साजिश’ की भारी कीमत चुका रहे हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में रिकॉर्ड गिरावट को लेकर भी सरकार की आलोचना की और कहा इससे सार्वजनिक कर्ज बढ़ा है और महंगाई भी बढ़ी है।
[ad_2]
Source link