Home Sports IND vs AUS: स्पिन ट्रैक पर 2 पेसर के साथ क्‍यों उतरा भारत? हिटमैन का प्रयोग बनी वजह…बुमराह से है कनेक्‍शन

IND vs AUS: स्पिन ट्रैक पर 2 पेसर के साथ क्‍यों उतरा भारत? हिटमैन का प्रयोग बनी वजह…बुमराह से है कनेक्‍शन

0
IND vs AUS: स्पिन ट्रैक पर 2 पेसर के साथ क्‍यों उतरा भारत? हिटमैन का प्रयोग बनी वजह…बुमराह से है कनेक्‍शन

[ad_1]

नई दिल्‍ली. इंदौर टेस्‍ट के लिए टीम का ऐलान हुआ तो सबसे ज्‍यादा हैरानी उमेश यादव को प्‍लेइंग इलेवन में देखकर हुई. टीम इंडिया इस सीरीज को जीत जाए यही ध्‍यान में रखते हुए इंदौर में एक्‍स्‍ट्रा टर्निंग ट्रैक बनाया गया था. इसके बावजूद भी इंदौर की इस पिच पर एक नहीं बल्कि दो तेज गेंदबाजों को प्‍लेइंग इलेवन में मौका दिया गया. वहीं, दूसरी तरह अगर स्‍टीव स्मिथ की कप्‍तानी वाली ऑस्‍ट्रेलियाई टीम की बात की जाए तो उनकी टीम में केवल एक पेसर था. मिशेल स्‍टार्क को प्‍लेइंग इलेवन में मौका दिया गया. तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में विरोधी टीम के बाद दूसरा विकल्‍प कैमरून ग्रीन का था.

कैरेबियाई कल्‍चर से भारतीय क्रिकेटर को खास लगाव, रोहित की टीम का है हिस्‍सा, जल्‍द कप्‍तान की कर देगा छुट्टी!

छक्‍का मार..छक्‍का मार…! विराट ने छिड़का जले पर नमक! गलती दोहराने के लिए उकसाया…रोहित ने कर दिया टीम से बाहर

ऐसे में सवाल उठना लजामी है कि आखिर क्‍यों रोहित शर्मा एंड कंपनी इस मैच में दो स्‍पेशलिस्‍ट तेज गेंदबाजों के साथ उतरी. अब इसकी वजह भी सामने आ गई है. क्रिकबज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार इस मुकाबले में उमेश यादव को मौका देने की मुख्‍य वजह जसप्रीत बुमराह हैं. जसप्रीत बुमराह इस वक्‍त चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. वो आईपीएल 2023 का हिस्‍सा भी नहीं बन पाएंगे. जून 2023 में होने वाले वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया पहुंचने की मजबूत दावेदार मानी जा रही है. डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल इंग्‍लैंड में खेला जाना है.

इंग्‍लैंड की पिचों पर स्पिन नहीं बल्कि तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. जसप्रीत बुमराह का विकल्‍प अभी से टीम मैनेजमेंट तलाशने में जुटा है. इंग्‍लैंड की पिच पर तीन स्‍पेशलिस्‍ट तेज गेंदबाजों के साथ भारत का उतरना तय है. मोहम्‍मद सिराज और मोहम्‍मद शमी का उक्‍त मैच में खेलना तय है. ऐसे में टीम इंडिया को अपने तीसरे स्‍पेशलिस्‍ट तेज गेंदबाज को भी मैच के लिए तैयार करना है. डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल से पहले बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के रूप में भारत की यह आखिरी सीरीज है. ऐसे में टीम इंडिया इस सीरीज के दौरान ही अपने तीसरे स्‍पेशलिस्‍ट तेज गेंदबाज के रूप में उमेश यादव को तैयार कर रही है.

Tags: IND vs AUS, Jasprit Bumrah, Rohit sharma, Umesh yadav

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here