[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच जब कभी भी कोई सीरीज होती है तो उसमें स्लेजिंग भी जमकर होती है. ऑस्ट्रेलिया की टीम इस वक्त भारत के दौरे पर है और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेल रही है. भारतीय टीम के कप्तान ने एक शो के दौरान स्लेजिंग का बड़ा ही मजेदार किस्सा सुनाया था. रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पेसर की ऑस्ट्रेलिया के बैटर की अपनी भाषा में स्लेजिंग की कहानी बताई थी.
टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा हमेशा ही मजेदार होता है. कंगारू टीम को स्लेजिंग करने के लिए ही जाना जाता है. साल 2021 में भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया के उस वक्त के कप्तान टिम पेन की स्लेजिंग की थी उसका वीडियो वायरल होकर आज इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. रोहित शर्मा ने एक शो के दौरान टीम के पेसर धवल कुलकर्णी की स्लेजिंग का किस्सा सुनाया था.
रोहित ने सुनाया स्लेजिंग का मजेदार किस्सा
टीम इंडिया के कप्तान ने शो पर कहा था कि हम ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रहे थे. किसी प्रैक्टिस मैच के दौरान धवल कुलकर्णी ने ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बैटर मैथ्यू वेड की लगातार स्लेजिंग की थी और जब वो बोली गई बातों का मतलब पूछने लगे तो गजब का जवाब दिया था.
धवल ने मैथ्यू वेड को अपनी भाषा में ना जाने क्या क्या बोला था. जब वो गेंदबाजी करने जाते तो उनकी जमकर स्लेजिंग किया करते थे. लगातार ऐसा हो रहा था तो मैथ्यू वेड रुक गए और धवल से पूछा (पार्डन- वाट आर यू सेइंग मैन) माफ करना लेकिन आप बोल क्या रहे हैं. इस पर धवन ने कहा (वाट पार्डन पार्डन, यू गो टू द गार्डन) क्या माफ करना, माफ करना, तुम बागीचे में जाओ.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Australia, Matthew wade, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : March 02, 2023, 22:00 IST
[ad_2]
Source link