Home Sports दिग्गज कप्तान ने गर्लफ्रेंड को यूनीक स्टाइल में किया प्रपोज, कही ऐसी बात, सुनकर नहीं कह पाई ना

दिग्गज कप्तान ने गर्लफ्रेंड को यूनीक स्टाइल में किया प्रपोज, कही ऐसी बात, सुनकर नहीं कह पाई ना

0
दिग्गज कप्तान ने गर्लफ्रेंड को यूनीक स्टाइल में किया प्रपोज, कही ऐसी बात, सुनकर नहीं कह पाई ना

[ad_1]

नई दिल्ली. कपिल देव अब तक के सबसे महान ऑलराउंडरों में से एक हैं और संभवत: अब तक के सबसे महान भारतीय ऑलराउंडर भी हैं. क्रिकेट मैदान पर आक्रामक अंदाज में नजर आने वाले कपिल देव असल जिंदगी में काफी रोमांटिक मिजाज के हैं. उन्होंने अपनी पत्नी रोमी भाटिया (तब उनकी गर्लफ्रेंड थीं) को बेहद खास और फिल्मी स्टाइल में प्रपोज किया था. कपिल देव के प्रपोज करने का स्टाइल इतना खास था कि रोमी भाटिया उन्हें इनकार नहीं कर पाई थीं. कपिल देव ने नेहा धूपिया के रेडियो शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में अपनी लव स्टोरी को लेकर खुलासा किया था.

नेहा धूपिया के साथ बातचीत में कपिल देव ने बताया था कि उन्होंने अप्रत्यक्ष और ओल्ड फैशन स्टाइल में रोमी भाटिया को प्रपोज किया था. कपिल देव ने यह भी बताया था कि उनके प्रपोजल में अमूल विज्ञापन का भी बड़ा हाथ था. कपिल देव ने कहा था, ”हम एक साथ कार में ड्राइव कर रहे थे. उस समय अमूल का एक विज्ञापन था. अमूल एक बेहतरीन विज्ञापन लेकर आया था. इस विज्ञापन होर्डिंग में में कपिल देव के दो दांत बाहर निकले हुए थे और उन पर मक्खन लगा हुआ था. यह काफी फनी था.”

तिल्ली, जैमी, बापू, चाचू… 6 भारतीय क्रिकेटरों के निकनेम सुन निकल जाएगी हंसी, जानें कैसे मिले नाम

कपिल देव ने आगे कहा, ”इस विज्ञापन होर्डिंग को देखकर मैंने रोमी से कहा कि रोम, इसका फोटो ले लो. रोमी ने पूछा- क्यों? तब मैंने कहा- बच्चों को दिखाएंगे. इस पर रोमी ने मुझसे कहा- क्या आप प्रपोज कर रहे हैं? फिर मैंने कहा- तुम्हें क्या लग रहा है?” इसके बाद रोमी ने भी कपिल के इस प्रपोजल को स्वीकार कर लिया.
परिवार थे खिलाफ, भारतीय क्रिकेटर ने फिर भी नहीं मानी हार, फिल्मी स्टाइल में सबको मनाया

कपिल देव ने आगे बताया कि रोमी के पिता और दादा ने उनके क्रिकेटर होने के पेशे पर कैसी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि रोमी के पिता उनके क्रिकेट के साथ ठीक थे, लेकिन उनके दादाजी इस बात को नहीं समझ सके कि एक व्यक्ति जीवनयापन के लिए क्रिकेट खेल सकता है. उन्होंने कहा, ”जब मेरे ससुर जी ने अपने पिता को बताया कि लड़की के साथ ये लड़का है तो वह कहते- क्या करता है. उन्होंने कहा- क्रिकेट खेलता है. दादाजी ने कहा- वो तो ठीक है, पर करता क्या है? वो पूछे जा रहे हैं, रोमी के दादा जी 90 साल के रहे होंगे.”

बता दें कि कपिल देव ने 1980 में रोमी भाटिया के साथ शादी की थी. शादी के 14 साल बाद 1996 में कपिल और रोमी एक बेटी के माता-पिता बने. कपिल देव की कप्तानी में 1983 में भारत ने पहला वनडे वर्ल्ड कप जीता था.

Tags: Former Indian Cricketer, Kapil dev, Love Story

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here