[ad_1]
हाइलाइट्स
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट में भारत को 9 विकेट से हराया.
सीरीज का अंतिम मैच अब अहमदाबाद में खेला जाना है.
इंदौर. पूर्व भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि मेजबान टीम के बल्लेबाजों को ‘आत्ममुग्धता और अति आत्मविश्वास’ का खामियाजा भुगतना पड़ा जो तीसरे टेस्ट में यहां ऐसे विकेट पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबदबा बनाने के अति आतुर थे, जिस पर गेंद काफी टर्न ले रही थी और उस पर पहली सुबह से ही असमान उछाल था. ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट में भारत को नौ विकेट से मात दी जो दो दिन के बाद तीसरी सुबह जल्दी खत्म हो गया.
रवि शास्त्री ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा,”थोड़ी सी आत्ममुग्धता और थोड़ा सा अति आत्मविश्वास देखिये क्या कर सकता है, जिसमें आप चीजों को हल्के में लेने लगते हो, आप सतर्क नहीं रहते और यह मैच आपको नीचे ले आएगा.” उन्होंने कहा,”मुझे लगता है कि यह (हार) इन सभी चीजों का समन्वय था. जब आप पहली पारी को देखोगे तो जरा उनके द्वारा खेले गये कुछ शॉट को देखो, इस तरह की परिस्थितियों में दबदबा बनाने की कोशिश करने की अति उत्सुकता देखिये. इसका आकलन करने के लिए एक या दो कदम पीछे रखकर देखिए.”
दिग्गज कप्तान ने गर्लफ्रेंड को यूनीक स्टाइल में किया प्रपोज, कही ऐसी बात, सुनकर नहीं कह पाई ना
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने भी भारतीय बल्लेबाजों की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसा लग रहा था कि वे टीम में अपने स्थान बचाने के लिए खेल रहे थे. उन्होंने कहा, ”टीम में भी बदलाव हुआ. केएल राहुल को अंतिम एकादश से बाहर किया गया. इस तरह की कुछ चीजें थोड़ी अस्थिरता भरी होती हैं, खिलाड़ी अपना स्थान बचाने के लिए खेल रहे थे और ये मौके अलग तरह की मानसिकता बना सकते हैं.”
सचिन ने जर्सी नंबर में कितनी बार किया बदलाव.. बेजान दारूवाला से है खास कनेक्शन.. कब हुई इसकी शुरुआत
भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी तीसरे टेस्ट में लचर प्रदर्शन के लिए भारतीय बल्लेबाजों की आलोचना की और कहा कि ‘पिच उनके दिमाग पर हावी’ रही. हेडन ने ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड की प्रशंसा की जिन्होंने नाबाद 49 रन की पारी खेली.
51 वर्षीय हेडन ने कहा,”जब आप जज्बा और इरादा दिखाते हो तो इसके बाद जो होता है, वो शानदार होता है. यह काफी अच्छी बल्लेबाजी थी. ट्रेविस हेड के बारे में यह कहा जा सकता है. उन्हें पहले टेस्ट से बाहर कर दिया गया था लेकिन दूसरे टेस्ट में उन्होंने आक्रामकता दिखायी जिसके लिए ऑस्ट्रेलियाई मशहूर हैं.”
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर ने भी हेड की प्रशंसा की, जिन्होंने भारतीय गेंदबाजों पर दबदबा बनाया. उन्होंने ‘वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स’ से कहा,”ट्रेविस हेड ने गेंदबाजों पर दबाव बनाया और यह शानदार रहा.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Ravi shastri, Sunil gavaskar
FIRST PUBLISHED : March 03, 2023, 18:56 IST
[ad_2]
Source link