[ad_1]
हाइलाइट्स
विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत 4 मार्च से
पहला मैच मुंबई और गुजरात के बीच खेला जाएगा
नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग का आगाज आज 4 मार्च से होने जा रहा है. पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला मुंबई के डी वाई पाटिल (DY Patil) स्टेडियम में खेला जाएगा. मुंबई की कमान भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास, जबकि गुजरात की कमान ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी के हाथ में है. लीग के शुरूआती मुकाबले से पहले हम आपको पिच और मौसम का हाल बताएंगे.
कैसी होगी पिच?
डी वाई पाटिल स्टेडियम हमेशा से ही ज्यादा रन बनाने के लिए जानी गई है. पिछले वर्ष इंडियन प्रीमियर लीग के यहां 20 मुकाबले खेले गए थे. जिसमें ज्यादातर मैचों में 200 से ज्यादा का स्कोर देखने को मिला था. आज के मुकाबले में भी कुछ ऐसा देखने को मिल सकता है. टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग कर सकती है. वहीं तेज गेंदबाज को इस मैदान पर काफी मदद मिलती है.
बहन की दोस्त पर आया भारतीय दिग्गज का दिल, पहली मुलाकात में ही हुआ प्यार, फिर कर ली शादी
कैसा होगा मौसम का मिजाज?
डी वाई पाटिल स्टेडियम में तापमान 26 से 37 डिग्री तक रहने वाला है. मैच में बारिश की संभावना काफी कम है. ऐसे में विमेंस प्रीमियर लीग के शुरुआती मैच में बारिश रुकावट नहीं डालेगी.
मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नेट सीवर, एमिलिया कर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर, दारा गुजराल, साईका इशाक, हेली मैथ्यूज, क्लोए ट्रायोन, हुमाएरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, नीलम बिष्ट और जिंतामनी कलिटा.
दिग्गज ने मैदान में कहा कुछ ऐसा, लग गया 3 मैचों का बैन, भारत ने दे दी दौरा रद्द करने की धमकी
गुजरात जायंट्स का स्क्वॉड
बेथ मूनी (कप्तान), स्नेह राणा (उपकप्तान) एश्ले गार्डनर, सोफिया डंकली, ऐनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, किम गार्थ, शब्बीनेनी मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, दयालन हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा, हर्ले गाला, अश्विनी कुमारी, पारुनिका सिसौदिया और शबनम शकील
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Harmanpreet kaur, Women’s Premier League, Womens Cricket
FIRST PUBLISHED : March 04, 2023, 11:14 IST
[ad_2]
Source link