[ad_1]

Manish Sisodia arrest
– फोटो : Agency
विस्तार
आम आदमी पार्टी अपने नेता मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के मामले में निरंतर भाजपा व सीबीआई पर आरोप लगा रही है। आप नेताओं ने रविवार को भी भाजपा व सीबीआई पर आरोप लगाने का सिलसिला जारी रखा। आप के दो नेताओं ने अलग-अलग संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र सरकार ने तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाते हुए मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करवाया है। अब सीबीआई उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है और उन पर झूठा कबूलनामा साइन करने का दबाव बना रही है। सिसोदिया ने शनिवार को सीबीआई ट्रायल कोर्ट में परेशान करने के संकेत दिए थे। कोर्ट ने इस बात का संज्ञान भी लिया।
[ad_2]
Source link