[ad_1]
07:09 PM, 05-Mar-2023
GGW vs UPW Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गुजरातः सब्बिनेनी मेघना, हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर, सोफिया डंकले, एनाबेल सदरलैंड, किम गर्थ, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, स्नेह राणा (कप्तान), तनुजा कंवर, मानसी जोशी।
यूपी वॉरियर्सः एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), श्वेता सहरावत, ताहिला मैकग्राथ, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, सिमरन शेख, किरण नवगिरे, देविका वैद्य, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़।
07:02 PM, 05-Mar-2023
GGW vs UPW Live Score: गुजरात ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
गुजरात जाएंट्स ने यूपी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात की कप्तान बेथ मूनी चोट की वजह से यह मैच नहीं खेल रही हैं। उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी स्नेह राणा को मिली है। गुजरात की टीम इस मैच में तीन बदलाव के साथ उतरी है। सोफिया डंकली, सुषमा वर्मा और किम ग्राथ को इस मैच में मौका मिला है।
06:58 PM, 05-Mar-2023
GGW vs UPW Live Score: चोट से जूझ रही है गुजरात की टीम
गुजरात की कप्तान बेथ मूनी पिछले मैच में चोटिल हो गई थीं और वह इस मुकाबले में नहीं खेलेंगी। स्नेह राणा उनकी जगह टीम की कमान संभालेंगी। बेथ मूनी का चोटिल होना गुजरात के लिए बड़ा झटका है, वह बेहतरीन विकेटकीपर होने के साथ ही शानदार बल्लेबाज और कप्तान भी हैं। उनके बिना गुजरात के लिए वापसी करना मुश्किल हो सकता है।
06:33 PM, 05-Mar-2023
GGW vs UPW Live Score: पहले मैच में हार गई थी गुजरात की टीम
पहले मैच में गुजरात की टीम को मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया था। बड़े लक्ष्य के दबाव में गुजरात की टीम बिखर गई थी। इस मैच में यह टीम जीत हासिल कर दमदार वापसी करना चाहेगी। गुजरात के लिए तेज गेंदबाजी चिंता का विषय है।
06:16 PM, 05-Mar-2023
UP vs GUJ Live Score: गुजरात ने यूपी के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला प्रीमियर लीग का तीसरा मुकाबला यूपी वारियर्स और गुजरात जाएंट्स के बीच है। यूपी की टीम इस टूर्नामेंट पहली बार मैदान पर उतरेगी और अपने अभियान का विजयी आगाज करना चाहेगी। वहीं, गुजरात की टीम पहले मैच में करारी हार के बाद दमदार वापसी कर इस मैच में जीत हासिल करना चाहेगी।
[ad_2]
Source link