Home Breaking News ‘अवतार 2’ की OTT पर दस्तक और कुशा कपिला के फोटोज का गलत इस्तेमाल, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

‘अवतार 2’ की OTT पर दस्तक और कुशा कपिला के फोटोज का गलत इस्तेमाल, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

0
‘अवतार 2’ की OTT पर दस्तक और कुशा कपिला के फोटोज का गलत इस्तेमाल, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

[ad_1]

सिनेमा की दुनिया में रोजाना बहुत कुछ होता है, जिस पर फैंस की नजर बनी रहती हैं। कई बार कलाकार अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे करते हैं तो कभी नई फिल्मों से जुड़ा अपडेट सामने आता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ…



बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘भोला’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ‘भोला’ साल 2019 में आई तमिल फिल्म ‘कैथी’ का हिंदी रीमेक है। ‘कैथी’ मैं अभिनेता कार्थी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। कार्थी बीते साल ‘पोन्नियिन सेल्वन- 1’ एक में नजर आए थे। ‘कैथी’ की खासियत यह भी है कि वह तमिल डायरेक्टर लोकेश कनगराज के ‘लौकी यूनिवर्स’ की पहली फिल्म थी, जिसकी दूसरी फिल्म कमल हासन, फहाद फाजिल और विजय सेठूपति स्टारर ‘विक्रम’ है। बीते साल विक्रम ने अपना खूब जलवा दिखाया और हिंदी की जनता ने भी फिल्म को खूब सराहा। अब ‘कैथी’ के सामने ‘भोला’ की कहानी कितनी टिकाऊ है? इस बारे में अजय देवगन ने खुलासा किया है।

Bholaa: ‘कैथी’ के सामने कितनी दमदार अजय देवगन की फिल्म? ‘भोला’ में ट्विस्ट के लिए लगा नए किरदारों का तड़का

 


कथिक फिल्म क्रिटिक केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने ट्वीट्स की वजह से वह खूब सुर्खियां बटोरते हैं। केआरके बॉलीवुड और फिल्मी हस्तियों पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। एक बार फिर उन्होंने बॉलीवुड पर निशाना साधा है। केआरके का कहना है कि बॉलीवुड का बिजनेस सिर्फ गॉसिप से चलता है। यूजर्स केआरके के इस ट्वीट पर अलग-अलग प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

KRK: केआरके ने फिल्म इंडस्ट्री पर फिर साधा निशाना, बोले- सिर्फ गॉसिप पर चलता है बॉलीवुड का बिजनेस


अभिनेत्री कुशा कपिला ने एक डेटिंग ऐप से एक प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल प्रोफाइल फोटो पर किया गया था यानी कि अभिनेत्री के नाम की फेक प्रोफाइल बनाई गई थी। स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए अभिनेत्री ने इसे उनकी पहचान की चोरी बताई। साथ ही उन्होंने अपने फॉलोअर्स से उस प्रोफाइल की भी रिपोर्ट करने को कहा है। डेटिंग ऐप पर सना के नाम से अभिनेत्री की तस्वीरें लगाकर फेक प्रोफाइल बनाई गई है।

Kusha Kapila: कुशा कपिला के फोटोज का डेटिंग एप पर गलत इस्तेमाल, अभिनेत्री ने फैंस से मांगी मदद


जेम्स कैमरून  की फिल्म अवतार द वे ऑफ वाटर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। थिएटर्स में गदर काटने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। बता दें कि यह साइंस फिक्शन फिल्म 16 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तभी से फैंस को इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार है। अब जल्द ही यह इंतजार तो पूरा होने जा रहा है, मगर इसमें भी एक ट्विस्ट है। आइए जानते हैं…

Avatar- The Way of Water: अब ओटीटी पर ले सकेंगे अवतार द वे ऑफ वॉटर के मजे, मगर जेब करनी पड़ेगी ढीली


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here