Home Breaking News IND vs AUS: अहमदाबाद में टॉस से कमेंट्री तक में दिखेंगे प्रधानमंत्री मोदी, ऑस्ट्रेलियाई पीएम भी रहेंगे साथ

IND vs AUS: अहमदाबाद में टॉस से कमेंट्री तक में दिखेंगे प्रधानमंत्री मोदी, ऑस्ट्रेलियाई पीएम भी रहेंगे साथ

0
IND vs AUS: अहमदाबाद में टॉस से कमेंट्री तक में दिखेंगे प्रधानमंत्री मोदी, ऑस्ट्रेलियाई पीएम भी रहेंगे साथ

[ad_1]

अहमदाबाद स्टेडियम के बाहर पोस्टर पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री

अहमदाबाद स्टेडियम के बाहर पोस्टर पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला गुरुवार (नौ मार्च) से शुरू होने वाला है। टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है। अगर वह इस मैच को जीत लेता है तो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगा। इस मुकाबले को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेडियम जाएंगे। वह मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज के साथ स्टेडियम में दिखाई देंगे।

दोनों देशों के प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। स्टेडियम परिसर में विशाल होर्डिंग्स दिखाई दे रहे हैं। होर्डिंग्स पर पंचलाइन “75 इयर्स ऑफ फ्रेंडशिप थ्रू क्रिकेट” है। होर्डिंग्स में दोनों देशों के पूर्व और वर्तमान क्रिकेट के दिग्गजों को भी दिखाया गया है। होर्डिंग्स को न केवल गलियारों, अभ्यास क्षेत्र और अन्य पैदल मार्गों में रखा गया है बल्कि पारंपरिक साइटस्क्रीन के पास भी एक प्रमुख स्थान मिला है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here