[ad_1]
Gujarat named their new Vice Captain: विमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात जाएंट्स की टीम ने बुधवार रात हुए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की. आरसीबी के लिए यह इस लीग में लगातार तीसरी हार थी. गुजरात की टीम की कप्तान बेथ मूनी टूर्नामेंट के पहले ही मैच में चोटिल हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर जाना पड़ा. इसके बाद टीम की कमान स्नेह राणा के हाथ में थमा दी गई थी. अब गुजरात ने अपनी टीम की नई उपकप्तान का ऐलान कर दिया है.
[ad_2]
Source link