[ad_1]
IND vs AUS, 2023: बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन एगर के मन में भारत के टेस्ट दौरे से बिना मैच खेले वापस भेजे जाने के बाद कोई ‘बुरी भावना’ नहीं है, क्योंकि वह जानते हैं कि शीर्ष स्तर के क्रिकेट में स्थिति काफी ‘निर्मम’ होती हैं. एश्टन एगर भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के सीनियर स्पिनरों में से एक के रूप में गए थे, लेकिन पहले दो टेस्ट के लिए Playing 11 में जगह नहीं मिलने के बाद स्वदेश लौट आए. पहले दो टेस्ट में उन पर ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी और बाएं हाथ के मैथ्यू कुहनेमैन को तरजीह दी गई जिन दोनों को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला. इस 29 वर्षीय ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्श कप फाइनल में पश्चिम ऑस्ट्रेलिया की ओर से पांच विकेट चटकाकर जवाब दिया.
[ad_2]
Source link