Home Breaking News Delhi: जापानी युवती से बदसलूकी में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन को पकड़ा, बांग्लादेश पहुंची पीड़िता

Delhi: जापानी युवती से बदसलूकी में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन को पकड़ा, बांग्लादेश पहुंची पीड़िता

0
Delhi: जापानी युवती से बदसलूकी में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन को पकड़ा, बांग्लादेश पहुंची पीड़िता

[ad_1]

होली के नाम पर जापानी लड़की बदसलूकी

होली के नाम पर जापानी लड़की बदसलूकी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में होली के दिन पहाड़गंज इलाके में जापान की रहने वाली युवती से छेड़खानी और बदसलूकी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों में से एक नाबालिग है। पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने इनके खिलाफ दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित जापानी युवती बांग्लादेश पहुंच गई है। उसने पुलिस व दूतावास में कोई शिकायत नहीं दी है। उसने ट्वीट कर कहा है कि वह बांग्लादेश पहुंच गई है और मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ है। पुलिस का कहना है कि पर्यटक की ओर से शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

होली के अगले दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें देखा गया कि जापानी महिला पर्यटक के साथ कुछ लोग बदसलूकी कर रहे हैं। तीन चार युवक उसको जबरदस्ती रंग लगा रहे हैं। यहां तक कि एक युवती के सिर पर अंडा फोड़ा जा रहा है। बाद में जापानी युवती जैसे ही वहां से निकलने लगती है, एक आदमी उसे पकड़ने की कोशिश करता है, ऐसे में युवती विरोध स्वरूप उसे थप्पड़ भी जड़ देती है। युवती रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आ रही है। वीडियो में युवती अपने साथ हुई बदसलूकी का जिक्र भी करती है। सोशल मीडिया पर वीडियो के लगातार वायरल होने के बाद मध्य जिला पुलिस ने इस पर संज्ञान लेकर वीडियो की सत्यता की जांच शुरू की।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here