[ad_1]
हाइलाइट्स
हरमनप्रीत कौर ने बताई ग्राउंड की इनसाइड स्टोरी
लड़कियों को दूसरे का स्टाइल ज्यादा अच्छा लगता है
नई दिल्ली. जंग हो या खेल का मैदान, हर कोई बस जीतने के लिए ही उतरता है. फतह हासिल करने के लिए पूरी जोर आजमाइश होती है. हर पैतरा और नुस्खा अपनाया जाता है. तरीका भले ही अलग-अलग हो पर मकसद सिर्फ एक होता है. महिला क्रिकेटर्स भी विरोधी खिलाड़ियों का ध्यान भटकाने में पीछे नहीं हैं. इसका खुलासा खुद टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने किया. उन्होंने मैदान की इनसाइड स्टोरी भी शेयर की.
एक टीवी शो में महिला खिलाड़ियों के बालों में अलग-अलग रंग को लेकर हुए एक सवाल के जवाब में हरमनप्रीत कौर ने कहा, बालों का यह अतरंगी अंदाज विरोधी टीम का ध्यान खेल से हटाकर अपनी तरफ करने के लिए किया जाता है. हरमन से जब ये पूछा गया कि आप तो महिला खिलाड़ियों के साथ ही खेलती हैं, फिर बालों के अलग अंदाज से विरोधी खिलाड़ियों का ध्यान कैसे भटकेगा, इस पर हरमनप्रीत ने कहा कि लड़कियों में कॉम्प्लेक्शन ज्यादा होता है.
उन्होंने आगे कहा कि लड़कियों को अपने से अधिक दूसरे का स्टाइल ज्यादा अच्छा लगता है. लड़कियां देखती हैं कि इसके बाल इतने अच्छे कैसे लग रहे. इसने बालों में कौन सा कलर किया है.
वाइफ को फीमेल फैंस से थी चिढ़, हैक कर लिया अकाउंट, टीम इंडिया के बॉलर को करनी पड़ी तौबा
टीम को मिल रही है लगातार जीत
टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट होने वाली हरमप्रीत कौर वीमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रही हैं. हरमन की टीम ने अब तक लगतार 3 मैचों में जीत दर्ज की है. लीग के पहले मैच में मुंबई ने गुजरात को 143 रन से शिकस्त दी. हरमनप्रीत कौर ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए महज 30 गेंदों में 216.66 के स्ट्राइक रेट से 65 रन जड़ दिए. इसमें 14 चौके शामिल थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Harmanpreet kaur, WPL 2023
FIRST PUBLISHED : March 11, 2023, 09:59 IST
[ad_2]
Source link