Home Breaking News Telangana: हैदराबाद पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, आज CISF स्थापना दिवस परेड में लेंगे भाग

Telangana: हैदराबाद पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, आज CISF स्थापना दिवस परेड में लेंगे भाग

0
Telangana: हैदराबाद पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, आज CISF स्थापना दिवस परेड में लेंगे भाग

[ad_1]

Amit Shah

Amit Shah
– फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार रात हैदराबाद पहुंचे। वह आज शहर के बाहरी इलाके हकीमपेट में राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी (NISA) में होने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के 54वें स्थापना दिवस परेड में भाग लेंगे। केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी, तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय कुमार, भाजपा सांसद डॉ. लक्ष्मण, विधायक एटला राजेंद्र ने हकीमपेट स्थित वायुसेना के हवाईअड्डे पर शाह का स्वागत किया।

सीआईएसएफ स्थापना दिवस समारोह पहली बार दिल्ली-एनसीआर के बाहर हो रहा है। देशभर में विभिन्न स्थानों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की सरकार की सिफारिश के बाद समारोह दिल्ली के बाहर आयोजित किए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद पहुंचने के बाद अमित शाह ने पार्टी के नेताओं के साथ राज्य के ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, हैदराबाद में सीआईएसएफ स्थापना दिवस परेड से इतर शाह पार्टी की कोर कमेटी के सात बैठक कर सकते हैं। सीआईएसएफ स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के बाद शाह करीब 11.30 बजे केरल के लिए रवाना होंगे, जहां वह त्रिशूर में एक रैली को संबोधित करेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here