Home Breaking News बदसलूकी: जापानी युवती ने बयां किया दर्द, बोली- ‘होली एक शानदार त्योहार, पर मेरे साथ हुई घटना दुर्भाग्यपूूर्ण’

बदसलूकी: जापानी युवती ने बयां किया दर्द, बोली- ‘होली एक शानदार त्योहार, पर मेरे साथ हुई घटना दुर्भाग्यपूूर्ण’

0
बदसलूकी: जापानी युवती ने बयां किया दर्द, बोली- ‘होली एक शानदार त्योहार, पर मेरे साथ हुई घटना दुर्भाग्यपूूर्ण’

[ad_1]

जापानी लड़की बदसलूकी

जापानी लड़की बदसलूकी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के दिन दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में उत्पीड़न का शिकार हुई जापानी युवती ने होली को शानदार त्योहार बताया है। बांग्लादेश पहुंची युवती ने एक के बाद एक ट्वीट कर कहा है कि वह अपने 35 दोस्तों के साथ होली खेलने के लिए होटल से निकली थी, लेकिन उसके साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई।

जापानी लड़की ने कहा कि उसने नौ मार्च को उस घटना का वीडियो ट्वीट किया था, लेकिन जब वीडियो वायरल होने लगा तो वह डर गई और उसे हटा लिया। एक ट्वीट में युवती ने लिखा है, हम ईमादारी से वीडियो से आहत लोगों से माफी मांगते हैं। उसने अपने पोस्ट में लिखा कि उसने सुना था कि होली पर दिन के समय महिलाओं के लिए अकेले बाहर जाना खतरनाक है। वीडियो में कुछ युवक जबरन युवती को रंग लगाते नजर आ रहे हैं।

जापानी युवती ने कहा है कि उसका होली के बारे में कुछ भी नकारात्मक बताने का इरादा नहीं था। वह भारत से प्यार करती है और कई बार भारत आ चुकी है। वह मानती है कि होली एक अच्छा त्योहार है जिसमें लोग बिना किसी भेदभाव के एक-दूसरे पर रंग डालते हैं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here