Home Sports प्रसिद्ध कृष्णा के लिए ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर’ बना जी का जंजाल, जाने आखिर होता क्या है यह, जिम्बाब्वे में हुई थी घटना

प्रसिद्ध कृष्णा के लिए ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर’ बना जी का जंजाल, जाने आखिर होता क्या है यह, जिम्बाब्वे में हुई थी घटना

0
प्रसिद्ध कृष्णा के लिए ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर’ बना जी का जंजाल, जाने आखिर होता क्या है यह, जिम्बाब्वे में हुई थी घटना

[ad_1]

हाइलाइट्स

प्रसिद्ध कृष्णा के लिए ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर’ बना जी का जंजाल
जाने आखिर होता क्या है यह

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 17 मार्च से हो रहा है. आगामी सीरीज के स्क्वाड से एक बार फिर 27 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) का नाम नदारद है. कृष्णा को ब्लू टीम में सीमित ओवरों के प्रारूप का एक विशेषज्ञ गेंदबाज के रूप में देखा जाता है. लेकिन साल 2022 में जिम्बाब्वे दौरे पर हुए ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर’ के बाद से वह टीम से बाहर चल रहे हैं.

क्या होता है ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर’?

अब आपके अंदर यह जानने की बड़ी उत्सुकता होगी कि आखिर यह ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर’ होता क्या है. तो बता दें शरीर के किसी एक जगह की हड्डी पर लगातार दबाव बनने से यह समस्या उत्पन्न होती है. कृष्णा भी इसी समस्या से एक लंबे समय से जूझ रहे हैं. खबरों की माने तो वह ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर’ से काफी हद तक उबर चुके हैं, लेकिन फिर भी वह एनसीए में पूरी तरह से फिट होने में लगे हुए हैं.

यह भी पढ़ें- सचिन को मिला है सर्वाधिक बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड, कोहली नहीं हैं उनसे ज्यादा दूर, टॉप 5

प्रसिद्ध कृष्णा का क्रिकेट करियर:

प्रसिद्ध कृष्णा ने भारतीय टीम के लिए अबतक कुल 14 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 14 पारियों में 23.92 की औसत से 25 सफलता हाथ लगी है. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 12 रन खर्च कर चार विकेट रहा है.

कृष्णा का आईपीएल करियर:

कृष्णा ने देश की प्रतिष्ठित लीग आईपीएल में अबतक कुल 51 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 51 पारियों में 34.76 की औसत से 49 सफलता हाथ लगी है. यहां उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 30 रन खर्च कर चार विकेट है.

Tags: India vs Australia, Prasidh krishna, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here