Home Breaking News Sensex Closing Bell: लगातार 5वें दिन गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 344 अंक टूटा, निफ्टी 17000 से फिसला

Sensex Closing Bell: लगातार 5वें दिन गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 344 अंक टूटा, निफ्टी 17000 से फिसला

0
Sensex Closing Bell: लगातार 5वें दिन गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 344 अंक टूटा, निफ्टी 17000 से फिसला

[ad_1]

शेयर बाजार

शेयर बाजार
– फोटो : iStock

घरेलू शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स बुधवार को 344.29 (-0.59%) अंकों की गिरावट के साथ 57,555.90 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 71.15 (-0.42%) अंकों की गिरावट के साथ 16,972.15 अंकों पर पहुंच गया। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और भारती एयरटेल के शेयरों में दो-दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियां का कुल मार्केट कैप घटकर 15 मार्च को 255.76 लाख करोड़ रुपये हो गया। बता दें कि बीते 9 मार्च को बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 264.30 लाख करोड़ रुपये था। ऐसे में पिछले पांच दिनों के दौरान निवेशकों को करीब 8.5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है।

बुधवार के दिन शुरुआती कारोबार के दौरान बजार में मजबूती दिख रही है। उस दौरान बाजार 500 अंकों तक उछला था। लेकिन अमेरिका के वायदा बाजारों और यूरोपीय बाजारों में बिकवाली के कारण भारतीय शेयर बाजार में ऊपरी स्तर से गिरावट दिखी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here