[ad_1]

अदाणी मुद्दे पर विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी
– फोटो : Twitter
विस्तार
अदाणी मुद्दे पर विपक्षी दल शांत होने का नाम नहीं ले रहे हैं, वे लगातार इसे लेकर सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को कई विपक्षी दलों के नेताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने जांच एजेंसी से शेल कंपनियों के जरिए से धन शोधन समेत अन्य भ्रष्ट गतिविधियों के आरोपों को लेकर अदाणी समूह के खिलाफ जांच शुरू करने की मांग की है।
ईडी को लिखे गए पत्र में विपक्षी नेताओं ने कहा है कि हम इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि कैसे हाल के दिनों में, ईडी भी कथित राजनीतिक पक्षपात के मामलों को आगे बढ़ाया है। जिसमें सेबी और सीबीआई के साथ समवर्ती अधिकार क्षेत्र साझा करना भी शामिल है। विपक्षी नेताओं ने अपने पत्र में लिखा कि हम यह बात जानते हैं कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित कमीशन के सीमीत अधिकारों को बदला नहीं जा सकता है। हम इसे इसलिए कह रहे हैं ताकि ईडी को बताया जा सके कि वह इन या अन्य आधारों पर अपने अधिकार क्षेत्र को बदल नहीं सकता है और न ही छोड़ सकता है।
ईडी निदेशक से की जांच के लिए कहा
उन्होंने ईडी निदेशक से कहा कि इस सबको देखते हुए हम आरोपों पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए आग्रह करते हैं। इस पत्र में दावा किया गया है कि पिछले तीन महीनों में सार्वजनिक क्षेत्र में अदाणी समूह के खिलाफ कई महत्वपूर्ण साक्ष्य उपलब्ध कराए गए हैं। बावजूद इसके प्रवर्तन निदेशालय ने अभी तक इन गंभीर आरोपों की प्रारंभिक जांच भी शुरू नहीं की है।
[ad_2]
Source link