[ad_1]
IND vs AUS, 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज दोपहर 1:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. जनवरी में भारत ने श्रीलंका को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था, जिसके बाद न्यूजीलैंड को भी 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. भारत ने हैदराबाद में 12 रन, रायपुर में आठ विकेट और इंदौर में 90 रन से जीत हासिल की थी. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक और क्लीन स्वीप की उम्मीद करेगी, लेकिन पिछली दो क्लीन स्वीप के मुकाबले यह आसान नहीं होगा. भारत ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया से गावस्कर-बॉर्डर ट्रॉफी 2-1 से जीती थी. पहले दो टेस्ट हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर में तीसरा टेस्ट जीता था.
[ad_2]
Source link