[ad_1]

पूर्व खालिस्तान नेता जसवंत सिंह और पीएम मोदी
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दल खालसा संगठन के संस्थापक और पूर्व खालिस्तानी नेता जसवंत सिंह ठेकेदार का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने सिख समुदाय के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सिख समुदाय का काफी सम्मान करते हैं और इसके लोगों के लिए उन्होंने कई काम किए हैं। उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर खुलवाया, छोटे साहिबजादों के बारे में लोगों को जागरुक किया और लोगों को ब्लैकलिस्ट करने पर रोक लगाई। जसवंत सिंह ठेकेदार ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मोदी सरकार ने कई बड़ी मांगें मान ली हैं और कुछ और मानी जाने वाली हैं।
‘अमृतपाल सिंह खालिस्तान के बारे में कुछ नहीं जानता’
पूर्व खालिस्तानी नेता जसवंत सिंह ने वारिस पंजाब दे संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह की भी आलोचना की। बता दें कि अमृतपाल सिंह बीते दिनों पंजाब के अजनाला में पुलिस के साथ झड़प के मामले को लेकर चर्चा में आया था। ठेकेदार ने कहा कि अमृतपाल सिंह खालिस्तान के बारे में कुछ नहीं जानता। उन्होंने कहा कि अमृतपाल खालिस्तानी नहीं है और वह इसके बारे में कुछ नहीं जानता लेकिन वह खालिस्तान के नाम पर काफी पैसा कमा लेगा।
ये भी पढ़ें- Australia: ब्रिस्बेन में भारतीय दूतावास को खालिस्तानी समर्थकों ने कराया बंद, हिंदुओं के खिलाफ लहराए पोस्टर
[ad_2]
Source link