[ad_1]

संजीव कपूर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जेट एयरवेज के CEO यानी मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं। उन्हें यूजर्स के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। आलम ये है कि ट्रोल से परेशान होकर संजीव ने अपना ट्विटर अकाउंट तक लॉक कर दिया है।
दरअसल, उन्होंने रविवार को एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने भारत के मेट्रो स्टेशंस की तुलना दुबई के मेट्रो स्टेशंस से कर दी। दुबई के मेट्रो स्टेशंस को भारत के मुकाबले ज्यादा बेहतर और आकर्षक बताया। फिर क्या था। कपूर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें आइना दिखाना शुरू कर दिया। यूजर्स अलग-अलग मेट्रो स्टेशंस की फोटो शेयर कर संजीव कपूर को ट्रोल कर रहे हैं।
संजीव कपूर ने क्या लिखा?
संजीव कपूर ने दुबई और बेंगलुरु के मेट्रो स्टेशन के फोटो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘बेंगलुरु, गुड़गांव, कोलकाता… हमारे ओवरग्राउंड/ओवरहेड मेट्रो स्टेशन इतने आर्टलेस कंक्रीट आईसॉर्स क्यों हैं? यानी दिखने में अच्छे क्यों नहीं हैं। एक नजर डालें दुबई (दाएं) और बेंगलुरु (बाएं)। ये दुबई मेट्रो स्टेशन शायद 10 साल पहले बनाया गया था।’
[ad_2]
Source link