Home Breaking News कंगना का ऋतिक पर निशाना और मलाइका के पक्ष में आए अरबाज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

कंगना का ऋतिक पर निशाना और मलाइका के पक्ष में आए अरबाज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

0
कंगना का ऋतिक पर निशाना और मलाइका के पक्ष में आए अरबाज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

[ad_1]

मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ…



अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘भोला’ के लिए फैंस का बज काफी ज्यादा हाई है। इस मूवी में एक्टर दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। अजय देवगन को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस कितने ज्यादा एक्साइटेड हैं, इसका अनुमान इसकी एडवांस टिकट बुकिंग से लगाया जा सकता है। बीते दिन अजय ने एक वीडियो साझा कर ‘भोला’ की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू होने की जानकारी दी। इस क्लिप में तब्बू को भी देखा गया। वहीं, महज एक दिन के अंदर भोला के कितने टिकट बुक हो चुके हैं इसकी अपडेट भी सामने आ गई है। 

Bholaa Advance Ticket Booking: ‘भोला’ की एडवांस टिकट बुकिंग में शानदार ओपनिंग, 2-3 घंटे में बिक गए इतने टिकट


मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की बेहद फिट और खूबसबरत अभिनेत्री हैं। वह अपने काम से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री अपनी बॉडी से लेकर ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी कई बार ट्रोल की जाती हैं। लेकिन अब शायद इन सबका मलाइका पर कोई असर नहीं होता है। मलाइका अक्सर खबरों में बनी रहती हैं और कई बार अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खुलासे कर चुकी हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने कहा है कि उनको सेक्स सिंबल कहलाना पसंद है। 

Malaika Arora: नॉर्मल महिला से ज्यादा सेक्स सिंबल कहलाना पसंद करती हैं मलाइका, अर्जुन कपूर को लेकर कही यह बात


अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भीड़’ को लेकर सुर्खियों में हैं। भूमि इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। बता दें कि इस फिल्म में कोविड 19 महामारी के दौरान शहरों से पलायन को मजबूर हुए लोगों के दर्द को बयां करने की कोशिश की गई है। हाल ही में भूमि पेडनेकर ने कोविड 19 महामारी का मुश्किलों भरा दौर याद किया। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उस वक्त इंडस्ट्री में किन लोगों ने उन्हें मदद दी। 

Bhumi Pednekar: कोविड महामारी के दौरान भूमि की मदद को आगे आए थे अक्षय कुमार, एक्ट्रेस ने किया खुलासा


मेगास्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के सोने और हीरे के आभूषण कथित तौर पर उनके घर के लॉकर से चोरी हो गए हैं। चोरी के बारे में जानकारी होने पर ऐश्वर्या ने पिछले महीने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि 3.60 लाख रुपये मूल्य के सोने और हीरे के आभूषण चोरी हो गए। इस मामले में ऐश्वर्या ने तेयनामपेट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Aishwaryaa Rajinikanth: ‘थलाइवा’ की बेटी ऐश्वर्या का लॉकर साफ, 3.60 लाख की ज्वेलरी लेकर चोर चंपत, जांच जारी

 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here