Home Breaking News IND vs AUS: घर में चार साल बाद वनडे सीरीज हारा भारत, कंगारू स्पिनर्स ने पलटा मैच, सूर्या और जडेजा हार के विलेन

IND vs AUS: घर में चार साल बाद वनडे सीरीज हारा भारत, कंगारू स्पिनर्स ने पलटा मैच, सूर्या और जडेजा हार के विलेन

0
IND vs AUS: घर में चार साल बाद वनडे सीरीज हारा भारत, कंगारू स्पिनर्स ने पलटा मैच, सूर्या और जडेजा हार के विलेन

[ad_1]

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में भारत को 21 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में भारत को 21 रन से हराया
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला कंगारू टीम ने 21 रन से जीत लिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की। भारतीय टीम चार साल बाद अपने घर में कोई वनडे सीरीज हारी है। इससे पहले मार्च 2019 में ऑस्ट्रेलिया ने ही भारत को 3-2 के अंतर से हराया था। इसके बाद टीम इंडिया ने अपने घर में लगातार सात सीरीज जीतीं। अब फिर से कंगारुओं ने भारत को घर में मात दी है। 

चेन्नई में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 269 रन बनाए थे। 47 रन बनाने वाले मिचेल मार्श सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। भारत के लिए हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम 49.1 ओवर में 248 रन पर सिमट गई और मैच 21 रन से हार गई। भारत के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जैम्पा ने चार विकेट लिए।

image

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here