Home Breaking News Delhi Budget 2023 Live: वित्त मंत्री कैलाश गहलोत पेश कर रहे अपना पहला बजट, कहा- केजरीवाल मॉडल आशा की नई किरण

Delhi Budget 2023 Live: वित्त मंत्री कैलाश गहलोत पेश कर रहे अपना पहला बजट, कहा- केजरीवाल मॉडल आशा की नई किरण

0
Delhi Budget 2023 Live: वित्त मंत्री कैलाश गहलोत पेश कर रहे अपना पहला बजट, कहा- केजरीवाल मॉडल आशा की नई किरण

[ad_1]

11:12 AM, 22-Mar-2023

मेट्रो नेटवर्क का हुआ काफी विस्तार

कैलाश गहलोत ने बताया कि दिल्ली मॉडल में लोगों को 24 घंटे बिजली की गारंटी मिल रही है। यहां भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस है। पिछले आठ वर्षों में मेट्रो नेटवर्क का काफी विस्तार हुआ है।

11:10 AM, 22-Mar-2023

कैलाश गहलोत पेश कर रहे बजट

कैलाश गहलोत सदन में अपना पहला बजट भाषण पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल मॉडल आशा की नई किरण है।

10:40 AM, 22-Mar-2023

इंफ्रास्ट्रक्चर पर 20 हजार करोड़ खर्च किए जाने की उम्मीद

दिल्ली के विकास का रोडमैप आप सरकार पेश करेगी। इंफ्रास्ट्रक्चर पर 20 हजार करोड़ खर्च किए जाने की उम्मीद है। वित्त मंत्री कैलाश गहलोत पहली बार सदन पटल पर बजट प्रस्ताव रखेंगे। वहीं, केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने से पहले बजट की खींचतान पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखकर अपील थी कि वे अपना काम करें और दिल्ली सरकार को अपना काम करने दें।

10:27 AM, 22-Mar-2023

केजरीवाल ने किया सिसोदिया को याद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बजट से पहले ट्वीट कर मनीष सिसोदिया को याद किया। उन्होंने लिखा, आज दिल्ली का बजट पेश किया जाएगा। दिल्ली के सब लोग आज मनीष जी को बहुत मिस कर रहे हैं। पर उनके काम रुकने नहीं देंगे। उनके द्वारा शुरू किए गए सभी काम दोगुनी स्पीड से किए जाएंगे।

 

10:05 AM, 22-Mar-2023

Delhi Budget 2023 Live: वित्त मंत्री कैलाश गहलोत पेश कर रहे अपना पहला बजट, कहा- केजरीवाल मॉडल आशा की नई किरण

दिल्ली के नए वित्त मंत्री कैलाश गहलोत अपना पहला बजट पेश करने के लिए दिल्ली विधानसभा पहुंच चुके हैं। पहले यह बजट 21 मार्च को पेश होना था लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी न मिलने के कारण यह एक दिन देरी से पेश हो रहा है।

 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here