Home Breaking News Corona Alert: स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर की राज्यों को चिट्ठी, कोरोना की जांच को लेकर कही यह बड़ी बात

Corona Alert: स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर की राज्यों को चिट्ठी, कोरोना की जांच को लेकर कही यह बड़ी बात

0
Corona Alert: स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर की राज्यों को चिट्ठी, कोरोना की जांच को लेकर कही यह बड़ी बात

[ad_1]

(सांकेतिक तस्वीर)

(सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कोरोनावायरस की जांच को लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लिखी गई इस चिट्ठी में सभी राज्यों कोरोना की जांच की रफ्तार बढ़ाने और हालात पर बारीकी से नजर रखने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें- TB in India: 2025 तक टीबी मुक्त होने का था लक्ष्य, पर हकीकत इससे काफी दूर, 2022 में 13% बढ़े मामले 

दरअसल, पिछले 24 घंटे में 1590 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। इस दौरान छह संक्रमितों की मौत भी हुई है। 146 दिनों में यह कोरोना के एक दिन का सबसे अधिक केस है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले पांच हफ्तों में देश में संक्रमण के मामलों में नौ गुना तक बढ़ोतरी आई है। संक्रमण के बढ़ते जोखिम को देखते हुए मंत्रालय ने सभी राज्यों को सलाह दी कि वे कोविड से मुकाबले के लिए ‘चार टी’ (टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण) और कोविड उपयुक्त व्यवहार के पालन पर विशेष ध्यान दें।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here