Home Breaking News शाहरुख-दीपिका से फैन ने पूछा ‘डिंपल’ को लेकर सवाल, दिल जीत लेगा ‘पठान’ का मजेदार जवाब

शाहरुख-दीपिका से फैन ने पूछा ‘डिंपल’ को लेकर सवाल, दिल जीत लेगा ‘पठान’ का मजेदार जवाब

0
शाहरुख-दीपिका से फैन ने पूछा ‘डिंपल’ को लेकर सवाल, दिल जीत लेगा ‘पठान’ का मजेदार जवाब

[ad_1]

Shahrukh Khan Deepika Padukone

Shahrukh Khan Deepika Padukone
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की हाल ही में रिलीज फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। फिल्म ने सिनेमाघरों में खूब कमाई की थी। पठान ने दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की थी। यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आ चुकी है। फिल्म के ओटीटी पर रिलीज के बाद लीड कलाकार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण इसका प्रमोशन कर रहे हैं। 

फैंस ने पूछे कई सवाल

फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों ही कलाकार एक साथ नजर आ रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के दौरान शाहरुख और दीपिका अपने फैंस के साथ जुड़ते हैं और कई सारे सवालों के जवाब भी देते हैं। इस बीच शाहरुख और दीपिका के एक फैन ने पठान में उनके फिजिक को लेकर तारीफ की है। यूजर ने कहा कि वह भी उनकी तरह शरीर चाहते हैं, इसलिए मेहनत करता रहता हूं, जिस पर शाहरुख कहते हैं कि अच्छी कोशिश है, मैं इसकी सराहना करता हूं। ऐसा ही करते रहिए और हो सकता है कि आपकी कोशिश रंग लाएगी और आपका शरीर भी मेरी तरह हो जाएगा। 

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब

वहीं, इस वीडियो के दौरान एक फैन शाहरुख, दीपिका से उनके डिंपल को लेकर बात करता है। वह कहता है कि उसे भी उनकी तरह डिंपल चाहिए, तो यह कैसे पाया जा सकता है। इसपर शाहरुख खान कहते हैं कि इस बारे में मुझे नहीं पता था कि दीपिका के पास भी है, जॉन के पास है, जॉन के पास तो काफी बड़ा है, मेरे पास है और हां हमारे पास फिल्म में डिंपल कपाड़िया भी है। तो हां यह पूरी फिल्म डिंपल से भरी हुई है। वहीं, दीपिका ने अपने फैन को कहा कि भाई मुझे लगता है कि अब यह बस किसी दूसरे जन्म में ही हो सकता है। 

MM Keeravaani: ऑस्कर अवॉर्ड लेते ही गुनीत मोंगा को हुई थी सांस लेने में दिक्कत, कीरावनी ने खुलासा कर ली चुटकी



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here