Home Breaking News जम्मू-कश्मीर: कठुआ के हीरानगर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जोरदार धमाका, सुरक्षाबलों के दस्ते मौके की तरफ रवाना

जम्मू-कश्मीर: कठुआ के हीरानगर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जोरदार धमाका, सुरक्षाबलों के दस्ते मौके की तरफ रवाना

0
जम्मू-कश्मीर: कठुआ के हीरानगर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जोरदार धमाका, सुरक्षाबलों के दस्ते मौके की तरफ रवाना

[ad_1]

जम्मू आईबी (FILE)

जम्मू आईबी (FILE)
– फोटो : एएनआई

विस्तार

कठुआ जिले के हीरानगर सन्याल पुलिस चौकी के पास बुधवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक जोरदार धमाका हुआ। यह इलाका अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटा हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाकों में इसकी गूंज सुनाई दी।

हाईवे पर अलर्ट किया गया है। अंधेरा होने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। धमाके के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने पहुंचकर पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। धमाके की सूचना पाकर एसएसपी कठुआ शिवदीप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक जोरदार धमाके की आवाज आई और वे बाहर निकल आए। पुलिस ने विशेष रोशनी की मदद से घटनास्थल के आसपास के इलाकों में देर रात तक तलाशी अभियान छेड़ रखा था।

सूत्रों के मुताबिक जिस तरह का धमाका हुआ है उससे लग रहा है कि यह आईईडी विस्फोट हो सकता है। एडीजीपी जम्मू जोन मुकेश सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि हीरानगर थाना क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीपीपी सान्याल के समीप जोरदार धमाका हुआ है।

पुलिस, डॉग स्कायड और फोरेंसिक टीम का दल घटनास्थल पर पहुंच गया है। मामले की जांच की जा रही है। धमाके के बाद पूरे संभाग में सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here