[ad_1]

हिमंता बिस्वा सरमा और अरविंद केजरीवाल
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को असम में रैली करने वाले हैं। उस रैली से पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने अरविंद केजरीवाल को चेतावनी दी है कि अगर केजरीवाल ने उन पर झूठे आरोप लगाए तो वह उनके खिलाफ मुकदमा कर देंगे। हिमंता बिस्व सरमा का यह बयान ऐसे समय आया है, जब कथित तौर पर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में कहा कि हिमंता बिस्व सरमा के खिलाफ कई राज्यों में मामले दर्ज हैं।
मानहानि का मुकदमा कराने की धमकी
मीडिया से बात करते हुए हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि ‘क्या मेरे खिलाफ देश के किसी हिस्से में मामले दर्ज हैं? मैं मानहानि का मामला दर्ज कराना चाहता हूं लेकिन अरविंद केजरीवाल कायर की तरह विधानसभा में बोल रहे हैं। इसलिए उन्हें 2 अप्रैल को असम आने दीजिए और यह कहने दीजिए कि हिमंता बिस्व सरमा के खिलाफ मामले दर्ज हैं। मैं उनके खिलाफ केस दर्ज करा दूंगा।’
ये भी पढ़ें- Border Issues: सीएम बिस्व सरमा का दावा, असम-अरुणाचल सीमा विवाद करीब सुलझा, केंद्र को भेजेंगे समझौता ज्ञापन
[ad_2]
Source link