[ad_1]

नवजोत सिंह सिद्धू।
– फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को पटियाला की सेंट्रल जेल से रिहा हो जाएंगे। यह जानकारी सिद्धू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा की गई है। इसमें कहा गया है कि जेल अधिकारियों ने रिहाई की सूचना दी है। 59 वर्षीय कांग्रेस नेता 1988 के रोड रेज के मामले में एक साल की सजा काट रहे हैं। पिछले साल 20 मई को सुप्रीम कोर्ट के एक साल सश्रम कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद सिद्धू ने पटियाला की एक अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।
सिद्धू को सजा पूरी होने से 48 दिन पहले रिहा किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि सिद्धू ने न तो पैरोल ली और न ही छुट्टी। इसलिए उन्हें समय से पहले रिहा किया जा रहा है। पंजाब के मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने शुक्रवार को कहा कि जिन कैदियों की सजा पूरी हो चुकी है, उनकी रिहाई को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। सिद्धू को पहले 26 जनवरी को रिहा करने की बात सामने आई थी लेकिन बाद में पंजाब सरकार ने सिद्धू को किसी भी तरह की छूट देने से इन्कार कर दिया था। इस वजह से उनकी रिहाई टल गई थी। सिद्धू के वकील एचपीएस वर्मा ने बताया कि वह शनिवार को 11-12 बजे के बीच जेल से बाहर आएंगे और सीधे घर जाएंगे। घर पर ही मीडिया से बात करेंगे।
सिद्धू की रिहाई से पहले भावुक हुईं पत्नी नवजोत कौर सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई से एक दिन पहले शुक्रवार को उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने एक भावुक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि नवजोत सिंह सिद्धू का पंजाब के लिए प्यार किसी भी चीज से बढ़कर रहा है, इसलिए उन्होंने तो गुस्से में सिद्धू को सबक सिखाने के लिए अपने लिए मौत मांग ली थी। बस अब तो भगवान की कृपा का इंतजार है। डॉ. सिद्धू ने बीते दिनों ट्वीट करके ब्रेस्ट कैंसर स्टेज दो से पीड़ित होने की जानकारी साझा की थी। इसके बाद उनकी डेराबस्सी के एक निजी अस्पताल में सर्जरी भी हुई।
[ad_2]
Source link