Home Breaking News Jammu Kashmir: अनुच्छेद 370 हटने के बाद कितने बाहरी लोगों ने जम्मू कश्मीर में खरीदी जमीन? सरकार ने दी जानकारी

Jammu Kashmir: अनुच्छेद 370 हटने के बाद कितने बाहरी लोगों ने जम्मू कश्मीर में खरीदी जमीन? सरकार ने दी जानकारी

0
Jammu Kashmir: अनुच्छेद 370 हटने के बाद कितने बाहरी लोगों ने जम्मू कश्मीर में खरीदी जमीन? सरकार ने दी जानकारी

[ad_1]

jammu kashmir how many outsider bought land in ut ladakh after remove article 370 juvenile crime rajya sabha

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि जम्मू कश्मीर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, साल 2020, 2021 और 2022 में 185 बाहरी लोगों ने केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में जमीन खरीदी है। गृह राज्यमंत्री ने बताया कि केंद्र शासित लद्दाख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बीते तीन सालों में लद्दाख में किसी भी बाहरी व्यक्ति ने जमीन नहीं खरीदी है। 

1559 कंपनियों ने किया जम्मू कश्मीर में निवेश

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने सदन को ये भी बताया कि जम्मू कश्मीर में बीते तीन सालों में 1559 भारतीय कंपनियों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने निवेश किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने ‘क्राइम इन इंडिया’ नामक अपनी रिपोर्ट में बताया है कि आईपीसी और स्पेशल एंड लोकल लॉ के अनुसार, नाबालिगों के खिलाफ दर्ज मामलों में कमी आ रही है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने बताया कि साल 2019 में नाबालिगों के खिलाफ 32,269 मामले दर्ज हुए। वहीं 2020 में 29,768 और 2021 में 31,170 मामले दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि डाटा से पता चलता है कि 2019 के मुकाबले इनमें कमी आई है। 

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: अपनी पार्टी प्रमुख अल्ताफ बुखारी को सरकार ने प्रदान की जेड प्लस सुरक्षा



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here