Home Breaking News Maharashtra: शुगर मिल भ्रष्टाचार मामले में ईडी के सामने पेश हुए कांग्रेस विधायक, जानिए क्या है पूरा मामला

Maharashtra: शुगर मिल भ्रष्टाचार मामले में ईडी के सामने पेश हुए कांग्रेस विधायक, जानिए क्या है पूरा मामला

0
Maharashtra: शुगर मिल भ्रष्टाचार मामले में ईडी के सामने पेश हुए कांग्रेस विधायक, जानिए क्या है पूरा मामला

[ad_1]

maharashtra congress mla pandurang patil appears before ed in sugar mill corruption case

ईडी कर रही कांग्रेस विधायक से पूछताछ
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शुगर मिल भ्रष्टाचार मामले में ईडी कांग्रेस विधायक पांडुरंग पाटिल से पूछताछ कर रही है। पांडुरंग पाटिल बुधवार को ईडी के सामने पेश हुए। कोल्हापुर से कांग्रेस विधायक पांडुरंग पाटिल को फरवरी में ईडी ने समन जारी कर पेश होने का निर्देश दिया था। हालांकि कांग्रेस विधायक उस वक्त पेश नहीं हुए थे। ईडी ने बताया है कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता हसन मुशरिफ को भी ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। 

क्या है शुगर मिल भ्रष्टाचार मामला

साल 2022 में भाजपा नेता किरीट सोमैया ने ईडी में एनसीपी नेता हसन मुशरिफ के खिलाफ शिकायत की थी। अपनी शिकायत में किरीट सोमैया ने आरोप लगाया था कि मुशरिफ ने कोल्हापुर की अप्पासाहेब नालावडे शुगर मिल में 100 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार किया है। आरोप है कि मुशरिफ ने अपने एक रिश्तेदार की मदद से निजी फर्म द्वारा इस घोटाले को अंजाम दिया गया। 

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि शुगर मिल का अधिग्रहण ब्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया था, जिसका स्वामित्व मातीम हसीन मंगोली के पास हैं। मंगोली, एनसीपी नेता मुशरिफ के रिश्तेदार हैं। आरोप है कि मिल के अधिग्रहण में तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था। एक अन्य शिकायत में किरीट सोमैया ने आरोप लगाए थे कि मुशरिफ एक अन्य शुगर मिल द्वारा 127 करोड़ रुपए के अवैध डायवर्जन और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हैं। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here