[ad_1]
नई दिल्ली. कोलकाता नाइटराइडर्स फ्रेंचाइजी ने चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हुए अपने कप्तान श्रेयस अय्यर के रिप्लेसमेंट के नाम की घोषणा कर दी है. इंग्लैंड की टीम के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को अय्यर के स्थान पर मौका दिया गया है. फ्रेंचाइजी पहले ही नीतीश राणा को अय्यर के स्थान पर कार्यवाहक कप्तान नियुक्त किया है. आईपीएल 2023 ऑक्शन के दौरान जेसन रॉय को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था. वो इंग्लैंड के सीमित ओवरों के क्रिकेट में जोस बटलर की कप्तानी वाली टीम में खेलते हैं. जेसन की भूमिका टीम में ओपनर की है.
जेसन रॉय का बेस प्राइज डेढ़ करोड़ रुपये था. हालांकि इसके बावजूद कोलकाता नाइटराइडर्स ने श्रेयस अय्यर के स्थान पर 2.8 करोड़ के प्राइज में जेसन रॉय को टीम के साथ जोड़ा. अब यहां यह कंफ्यूजन पैदा होना लाजमी है कि आखिर क्यों उन्हें इतने महंगे प्राइज पर खरीदा गया. फिलहाल किसी भी खिलाड़़ी को लेकर दो टीमों के बीच होड़ नहीं है. ऐसे में 1.5 करोड़ के बेस प्राइज वाले इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज को 2.8 करोड़ रुपये में क्यों खरीदा गया? इसकी मुख्य वजह है इग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का नियम.
दरअसल, अगर एक मार्च की कटऑफ डेट से पहले जेसन रॉय को खरीदा जाता तो यह दिक्कत पेश नहीं आती. अधिकांश इंग्लिश प्लेयर्स को केवल 1 मार्च से पहले तक ही बिना अतिरिक्त राशि के खरीदा जा सकता था. ऐसा इसलिए ताकि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड अपने उपलब्ध प्लेयर्स के साथ आगे के कार्यक्रम बना सके.
इसमें इंग्लैंड के सेंट्रल कान्ट्रैक्ट वाले क्रिकेटर्स के अलावा अन्य इंक्रिमेंटल डील को जोड़ा गया है. रॉय का इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का सेंट्रल कांट्रैक्ट बीते साल ही खत्म हो गया था. हालांकि इसके बावजूद उनके पास काउंटी चैंपियनशिप में खेलने की डील थी. जिसके चलते यह खिलाड़ी कोलकाता नाइटराइडर्स को महंगा पड़ा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Indian premier league, IPL 2023, Jason Roy, Kolkata Knight Riders, Shreyas iyer
FIRST PUBLISHED : April 05, 2023, 16:52 IST
[ad_2]
Source link