Home Sports श्रेयस अय्यर की जगह KKR ने धाकड़ बैटर को दी जगह, दी बेस प्राइज से डबल सैलरी! जोस बटलर से है खास कनेक्‍शन

श्रेयस अय्यर की जगह KKR ने धाकड़ बैटर को दी जगह, दी बेस प्राइज से डबल सैलरी! जोस बटलर से है खास कनेक्‍शन

0
श्रेयस अय्यर की जगह KKR ने धाकड़ बैटर को दी जगह, दी बेस प्राइज से डबल सैलरी! जोस बटलर से है खास कनेक्‍शन

[ad_1]

नई दिल्‍ली. कोलकाता नाइटराइडर्स फ्रेंचाइजी ने चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हुए अपने कप्‍तान श्रेयस अय्यर के रिप्‍लेसमेंट के नाम की घोषणा कर दी है. इंग्‍लैंड की टीम के सलामी बल्‍लेबाज जेसन रॉय को अय्यर के स्‍थान पर मौका दिया गया है. फ्रेंचाइजी पहले ही नीतीश राणा को अय्यर के स्‍थान पर कार्यवाहक कप्‍तान नियुक्‍त किया है. आईपीएल 2023 ऑक्‍शन के दौरान जेसन रॉय को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था. वो इंग्‍लैंड के सीमित ओवरों के क्रिकेट में जोस बटलर की कप्‍तानी वाली टीम में खेलते हैं. जेसन की भूमिका टीम में ओपनर की है.

जेसन रॉय का बेस प्राइज डेढ़ करोड़ रुपये था. हालांकि इसके बावजूद कोलकाता नाइटराइडर्स ने श्रेयस अय्यर के स्‍थान पर 2.8 करोड़ के प्राइज में जेसन रॉय को टीम के साथ जोड़ा. अब यहां यह कंफ्यूजन पैदा होना लाजमी है कि आखिर क्‍यों उन्‍हें इतने महंगे प्राइज पर खरीदा गया. फिलहाल किसी भी खिलाड़़ी को लेकर दो टीमों के बीच होड़ नहीं है. ऐसे में 1.5 करोड़ के बेस प्राइज वाले इंग्‍लैंड के सलामी बल्‍लेबाज को 2.8 करोड़ रुपये में क्‍यों खरीदा गया? इसकी मुख्‍य वजह है इग्‍लैंड क्रिकेट बोर्ड का नियम.

TNPL में जिसे खरीदने के लिए मची थी भगदड़, हार्दिक के बैटर ने दिलाई जीत, कप्‍तान ने की इंडिया खेलने की भविष्‍यवाणी

आखिरी समय में पलटा पासा, दर्शकों का जीता दिल, फिर भी तुषार देशपांडे के नाम दर्ज हुआ IPL का ‘बदनाम’ रिकॉर्ड

दरअसल, अगर एक मार्च की कटऑफ डेट से पहले जेसन रॉय को खरीदा जाता तो यह दिक्‍कत पेश नहीं आती. अधिकांश इंग्लिश प्‍लेयर्स को केवल 1 मार्च से पहले तक ही बिना अतिरिक्‍त राशि के खरीदा जा सकता था. ऐसा इसलिए ताकि इंग्‍लैंड क्रिकेट बोर्ड अपने उपलब्‍ध प्‍लेयर्स के साथ आगे के कार्यक्रम बना सके.

इसमें इंग्‍लैंड के सेंट्रल कान्‍ट्रैक्‍ट वाले क्रिकेटर्स के अलावा अन्‍य इंक्रिमेंटल डील को जोड़ा गया है. रॉय का इंग्‍लैंड क्रिकेट बोर्ड का सेंट्रल कांट्रैक्‍ट बीते साल ही खत्‍म हो गया था. हालांकि‍ इसके बावजूद उनके पास काउंटी चैंपियनशिप में खेलने की डील थी. जिसके चलते यह खिलाड़ी कोलकाता नाइटराइडर्स को महंगा पड़ा है.

Tags: Indian premier league, IPL 2023, Jason Roy, Kolkata Knight Riders, Shreyas iyer

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here