[ad_1]
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जादू चलाने वाली प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी दिनों से अपनी आगामी वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में हैं। देसी गर्ल के फैंस उनकी इस एक्शन पैक्ड सीरीज का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा वेब सीरीज के दूसरे ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं, जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। प्रियंका इन दिनों अपनी इस वेब सीरीज के प्रचार-प्रसार में लगी हैं, जिसके लिए वह आए दिन इंटरव्यू देती दिखाई दे रही हैं। अब हाल ही में एक साक्षात्कार में प्रियंका ने सीरीज के एक्शन सीक्वेंस के बारे में खुलकर बात की है और एक धमाकेदार खुलासा भी किया। इस खुलासे के बाद फैंस प्रियंका के और भी ज्यादा दीवाने हो जाएंगे।
रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित ‘सिटाडेल’ एक स्पाई थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों ही सीरीज में एजेंट्स की भूमिका निभा रहे हैं। वेब सीरीज की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आती जा रही है, वैसे-वैसे सभी के दिलों इसको लेकर उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। वेब सीरीज में प्रियंका चोपड़ा द्वारा किए गए हैरतअंगेज स्टंट्स को देखकर सभी हैरान हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लेकिन बहुत से लोगों के दिलों में यह जरूर आया होगा कि यह सभी स्टंट्स या तो बॉडी डबल ने किए होंगे या फिर सब वीएफएक्स का कमाल है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका ने खुलासा किया है कि वेब सीरीज के 80 प्रतिशत स्टंट्स उन्होंने खुद किए हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने सिटाडेल में अपने ज्यादातर स्टंट खुद ही किए हैं। वह बोलीं, ‘शो में लगभग 80 प्रतिशत स्टंट मैंने खुद किए क्योंकि मुझे अपने शरीर और अपनी प्रवृत्ति पर भरोसा है। लेकिन मैंने बहुत कुछ सीखा और इस शो में मैंने जो एक्शन किया है, वह निश्चित रूप से उससे बहुत अलग है, जो मैंने पहले किया है।’
[ad_2]
Source link