[ad_1]

एस जयशंकर
– फोटो : PTI
विस्तार
सूडान में अर्धसैनिकों और सशस्त्र बलों के बीच जारी हिंसक झड़प थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार चौथे दिन यह झड़प जारी रही। झड़प में मरने वालों की संख्या बढ़कर 185 तक पहुंच गई है। इस बीच, सामने आया है कि कर्नाटक के लगभग 31 आदिवासी सूडान के अल फशेर में फंसे हुए हैं। जिसको लेकर यहां राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया के ट्वीट पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने करारी प्रतिक्रिया की है। उन्होंने कांग्रेस नेता के ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए लिखा कि वहां लोगों का जीवन दांव पर है। आप यहां राजनीति ना करें।
कांग्रेस नेता ने क्या कहा था?
सूडान में चल रही लड़ाई के बीच वहां फंसे भारतीयों को लेकर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने चिंता जाहिर की थी। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा था कि खबर है कि हक्की-पक्की जनजाति के 31 आदिवासी, जोकि कर्नाटक के रहने वाले हैं, वो गृहयुद्ध से परेशान सूडान में फंसे हुए हैं। ट्वीट में उन्होंने आगे कहा कि मैं इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से तत्काल हस्तक्षेप करने और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आपके ट्वीट से स्तब्ध हूँ ! आपने बस ट्वीट करके अपील की। वहां जीवन दांव पर हैं। ऐसे में इस मामले में राजनीति मत कीजिए। उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा कारणों के कारण उन लोगों का स्थान और विवरण सार्वजनिक नहीं कर सकते। दूतावास इसे लेकर लगातार मंत्रालय के संपर्क में है।
[ad_2]
Source link