Home Breaking News UP: बारिश से राहत कम और आफत ज्यादा, कासगंज में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत

UP: बारिश से राहत कम और आफत ज्यादा, कासगंज में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत

0
UP: बारिश से राहत कम और आफत ज्यादा, कासगंज में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत

[ad_1]

Two farmers died due to lightning in Kasganj

आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में आंधी बारिश से गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन किसानों पर ओलावृष्टि का कहर भी टूटा। आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत हो गई। 

पटियाली इलाके में बिजली गिरने से थाना सिकन्दरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम राजेपुरकुर्रा पदम नगला में दो किसानों की मौत हो गई। मृतक किसानों का नाम भूरे पुत्र कमल सिंह व अरविंद पुत्र गंधर्व सिंह है। बिजली गिरने की घटना तड़के चार से पांच बजे के आस पास हुई। दोनों किसान खेत में पेड़ के पास पड़ी झोपड़ी में सो रहे थे। बिजली गिरने से झोपड़ी में आग लग गई। आग और बिजली की चपेट में आ कर किसान पूरी तरह से जल गए। 

परिवार के लोग भी हादसे की खबर मिलते ही खेत पर पहुंच गए। परिवार में चीत्कार मच गया। ग्रामीण भी मौके पर आ गए। पटियाली तहसील के एसडीएम रवेंद्र कुमार व अन्य राजस्व कर्मी मौके पर गए। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here