Home Breaking News सुहाना खान के समर्थन में उतरीं अलाया एफ, ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

सुहाना खान के समर्थन में उतरीं अलाया एफ, ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

0
सुहाना खान के समर्थन में उतरीं अलाया एफ, ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

[ad_1]

शाहरुख खान की लाड़ली सुहाना खान सोशल मीडिया पर अक्सर ही छाई रहती हैं। वहीं हाल ही में सुहाना एक इंटरनेशनल मेकअप ब्रांड की एंबेसडर बनी है, जिसको लेकर चारों तरफ जमकर चर्चा हो रही है। हालांकि यूजर्स को सुहाना का यह अंदाज कुछ खास रास नहीं आया है। यूजर्स उसके बाद से सुहाना को लगातार ट्रोल कर रहे हैं। उन्हें नेपो किड होने और स्टार किड होने के विशेषाधिकार को लेकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 



अलाया ने किया सुहाना समर्थन

हालांकि सुहाना के इस तरह ट्रोल होने पर एक्ट्रेस अलाया एफ ने उनका समर्थन किया है। एक्ट्रेस यूजर्स पर काफी नाराज नजर आईं हैं, उन्होंने कहा कि चाहे किसी स्टार किड को फिल्म मिल जाए या फिर ब्रांड एंडोर्समेंट, दिन के अंत में यह एक व्यवसाय का हिस्सा होता है। जाहिर तौर पर स्टार किड्स को कास्ट करने के ऐसे फैसले सोच समझ कर लिए जाते हैं। 


एक्ट्रेस ने वंश को लेकर कही यह बात

अलाया के मुताबिक किसी व्यक्ति का वंश कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसे त्याग दिया जाए और हल्के ढंग से व्यवहार किया जाए। वंश एक ऐसी चीज हे जिसे बनाने में बहुत मेहनत लगती है और एक फिल्मी परिवार के एक युवा अभिनेता को उम्मीद है कि वह उस पर खरा उतर सकता है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि जब कोई सुर्खियों में रहने वाला परिवार आता है, तो उन्हें सभी शानदार अवसरों को जीने और उन अवसरों का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है। 


फिल्म आर्चीज में नजर आएंगी सुहाना

आपको बता दें कि सुहाना खान जल्द ही जोया अख्तर की द आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। साथ ही फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जाएगा।

सारा हुईं बोल्ड और मोनालिसा ने ढाया कहर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here