Home Breaking News ISRO: इसरो ने सिंगापुर की दो सैटेलाइट टेलीओएस-2 और ल्यूमलाइट-4 की लॉन्च, जानिए क्या-कुछ है खास

ISRO: इसरो ने सिंगापुर की दो सैटेलाइट टेलीओएस-2 और ल्यूमलाइट-4 की लॉन्च, जानिए क्या-कुछ है खास

0
ISRO: इसरो ने सिंगापुर की दो सैटेलाइट टेलीओएस-2 और ल्यूमलाइट-4 की लॉन्च, जानिए क्या-कुछ है खास

[ad_1]

Indian Space Research Organisation launches its PSLV-C55 with two Singaporean satellites for Earth observation

इसरो ने सिंगापुर की दो सैटेलाइट टेलीओएस-2 और ल्यूमलाइट-4 की लॉन्च
– फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार दोपहर को PSLV-C55 रॉकेट से सिंगापुर के दो सैटेलाइट टेलीओएस -2 और ल्यूमलाइट-4 सफलतापूर्वक लॉन्च किए। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इन सैटेलाइटों को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया गया। इन दोनों सैटेलाइट के साथ POEM भी उड़ान भरेगा। POEM अंतरिक्ष के वैक्यूम (निर्वात) में कुछ टेस्टिंग करेगा। यह PSLV की 57वीं उड़ान थी। 

बता दें, इस मिशन को टेलीओएस -2 मिशन नाम दिया गया है। इस लॉन्चिंग के साथ ही ऑर्बिट में भेजे गए विदेशी सैटेलाइट की कुल संख्या 424 हो गई है। 

क्या है POEM 

POEM का पूरा नाम पीएसएलवी ऑरबिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल है। पीएसएलवी चार स्टेज वाला रॉकेट है। इसके तीन स्टेज तो समुद्र में गिर जाते हैं। आखिरी यानी चौथी स्टेज जिसे PS4 भी कहते हैं, सैटेलाइट को अपनी कक्षा में पहुंचाने के बाद अंतरिक्ष का कचरा भर रह जाता है। अब इसी के ऊपर प्रयोग करने के लिए POEM का इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसा चौथी बार किया जा रहा है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here