Home Breaking News Corornavirus: कोरोना के मामले बढ़ने पर बोले अदार पूनावाला- वैक्सीन की 50-60 लाख डोज उपलब्ध

Corornavirus: कोरोना के मामले बढ़ने पर बोले अदार पूनावाला- वैक्सीन की 50-60 लाख डोज उपलब्ध

0
Corornavirus: कोरोना के मामले बढ़ने पर बोले अदार पूनावाला- वैक्सीन की 50-60 लाख डोज उपलब्ध

[ad_1]

Coronavirus cases in india sii ceo adar poonawalla said five six million dose available

अदार पूनावाला
– फोटो : Social Media

विस्तार

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा है कि उनकी कंपनी ने पहले से ही कोवावैक्स वैक्सीन की 50-60 लाख डोज बनाकर रखी हैं। उन्होंने ये भी कहा कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन कोरोना का यह स्ट्रेन ज्यादा खतरनाक नहीं है। मीडिया से बात करते हुए पूनावाला ने यह जानकारी दी।   

क्या बोले अदार पूनावाला

बता दें कि मार्च से देश में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 12,193 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 67,556 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। पूनावाला ने कहा कि मौजूदा कोविड स्ट्रेन ज्यादा खतरनाक नहीं है लेकिन एहतियातन बुजुर्ग लोग वैक्सीन की बूस्टर डोज ले सकते हैं लेकिन यह उनकी मर्जी है कि वह बूस्टर डोज लेना चाहते हैं या नहीं। 50-60 लाख कोवावैक्स की डोज उपलब्ध हैं। साथ ही हम अगले दो-तीन महीने में इतनी ही कोविशील्ड डोज का भी उत्पादन करने की तैयारी कर रहे हैं।  

पूनावाला ने कहा कि कोवोवैक्स अमेरिका और यूरोप में सप्लाई की जा रही है। हालांकि अभी मांग कम है। महाराष्ट्र सरकार के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोरोना का मौजूदा स्ट्रेन ओमिक्रोन का XBB.1.16 वैरिएंट है। वहीं केंद्र ने आठ राज्यों उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र आदि को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं ताकि कोरोना ना फैले। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here