[ad_1]

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा
– फोटो : एएनआई
विस्तार
आजकल देश की राजनीति में अदाणी नाम चर्चा में हैं। पक्ष-विपक्ष इस नाम को लेकर एक दूसरे पर वार करता दिख रहा है। जहां कांग्रेस पीएम मोदी पर निशाना साध रही थी। वहीं अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती दी है। उन्होंने बुधवार को राहुल को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार के खिलाफ ट्वीट करने को कहा है। बता दें, ये बयान अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी और शरद पवार के बीच हुई बैठक के बाद दिया गया।
हिमंत बिस्वा सरमा ने एक कार्यक्रम के दौरान शरद पवार की अदाणी ग्रुप के चैयरपर्सन गौतम अदाणी से हुई हालिया मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि हम अदाणी के दोस्त हैं। मैं उन्हें जानता तक नहीं हूं। पूर्वोत्तर के लोगों को अदाणी, अंबानी और टाटा तक पहुंचने में कुछ समय लगेगा। हम वहां पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
सरमा ने चुनौती देते हुए कहा कि क्या राहुल गांधी में शरद पवार के खिलाफ ट्वीट करने की हिम्मत है? क्या वह यह पूछ पाएंगे कि अदाणी के साथ पवारजी का क्या संबंध है? असम सीएम ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस सिर्फ सुविधा की राजनीति करते हैं।
[ad_2]
Source link