[ad_1]
नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव की टी20 में बादशाहत पर खतरा मंडरा रहा है. लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर सूर्या ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में बड़ी-बड़ी टीमों को पस्त कर दिया था. यही वजह है कि उन्हें वनडे और टेस्ट में भी मौका दिया गया. बीते कुछ महीनों से खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्या पर अब टी20 में भी नंबर-1 की कुर्सी गंवाने का खतरा मंडरा रहा है. एक बार फिर नंबर-1 का ताज पड़ोसी देश पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के सिर पर सज सकता है.
सूर्यकुमार यादव के पास आईसीसी टी20 रैंकिंग में कुल 906 प्वाइट्स हैं. वो अभी भी टी20 में नंबर-1 बैटर हैं. उनके और रिजवान के बीच पहले स्थान की रेस के लिए अंतर 100 प्वाइंट्स से भी कम रह गया है. रिजवान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी घरेलू टी20 सीरीज के मैच में 98 रन की पारी खेली. जिसका सीधा फायदा उन्हें मिला है. रिजवान अब 798 से 811 प्वाइंट पर आ गए हैं.
हालांकि हमें समझना होगा कि भले ही वनडे में सूर्यकुमार यादव लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट हुए हों और टेस्ट क्रिकेट में मिले एकमात्र मौके का वो फायदा ना उठा पाए हों लेकिन टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनकी चमक में कोई कमी नहीं आई है. उनकी फॉर्म जनवरी में खेली गई भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज तक अच्छी थी. भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज शुरू होने के बाद उनकी फॉर्म खराब हुई.
आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में बाबर आजम तीसरे स्थान पर हैं. उधर, पाकिस्तान-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में शतक ठोकने वाले कीवी बैटर मार्क चैपमैन ने 45 स्थानों की छलांग लगाई. वो 35वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: ICC T20 Rankings, Mohammad Rizwan, Suryakumar Yadav
FIRST PUBLISHED : April 27, 2023, 09:01 IST
[ad_2]
Source link